फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Apna dal S demanded caste census

अपना दल एस की समीक्षा बैठक में उठी जातीय जनगणना की मांग

Wed, 11 Aug 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Apna dal S demanded caste census
अपना दल एस की समीक्षा बैठक में उठी जातीय जनगणना की मांग
विज्ञापन

देवरिया। अपना दल एस ने संगठन की कमियों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर कम से कम 10 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करने का है। बुधवार को पूर्वी जोन के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में मैराथन समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में जिले भर से जोन स्तर तक के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग की। राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव बिल्कुल करीब है। इसकी तैयारी में हम सभी को अभी से जुट जाना है। सह प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री द्वारा उठाये जा रहे सामाजिक न्याय के मुद्दे के व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया। सह प्रभारी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश पटेल ‘बुलबुल’ ने कहा कि जब तक बूथ स्तर पर हम मजबूत नहीं होंगे, चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी। तय समय में बूथ स्तर तक के संगठन तैयार कर लें। सह प्रभारी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मुन्नर प्रजापति ने कहा कि हर जिले में संगठन की समीक्षा का कार्य चल रहा है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह पटेल ने तथा संचालन युवा मंच के जिलाध्यक्ष अजित पटेल ने किया। बैठक में किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव कौशल सिंह पटेल, जिला महासचिव राजेन्द्र पटेल, राकेश पटेल, पंचायत मंच के जिलाध्यक्ष मार्कंडेय पटेल, पथरदेवा विधानसभा अध्यक्ष मानसिंह सैंथवार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed