{"_id":"61bb7ec75d10ed0f6075d889","slug":"anti-coronavirus-vaccination-answers-from-five-moics-summoned-deoria-news-gkp4201345111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनारोधी टीकाकरण : पांच एमओआईसी से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनारोधी टीकाकरण : पांच एमओआईसी से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनारोधी टीकाकरण : पांच एमओआईसी से जवाब तलब
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गूगल मीट के माध्यम से बृहस्पतिवार को कोरोना रोधी वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा की। टीकाकरण कार्य में खराब प्रदर्शन करने वाले पांच एमओआईसी से जवाब तलब किया। साथ ही लापरवाही बरतने वाली एएनएम की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि भागलपुर, भलुअनी, महेन, तरकुलवा के एमओआईसी की ओर से कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्रयास नहीं किया जा रहा, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी ने भलुअनी के फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम को बिना सूचना के तीन दिन से अनुपस्थित रहने और टीकाकरण कार्य में रुचि न लेने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे में चिह्नित गर्भवती महिलाओं और महिलाओं को कोविड-19 से बचाव के लिए प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को अतिकुपोषित बच्चों के परिजनों का वैक्सीनेशन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करने के लिए कहा। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. अंकुर सांगवान, यूनिसेफ के प्रतिनिधि डॉ. गुलजार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विदेश यात्रा से आए लोगों के नमूने अनिवार्य रूप से लें : डीएम
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के संभावित खतरे को देखते हुए जनपद में विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की सैंपलिंग अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा करके 774 लोग जनपद में आए हैं, जिनमें से 303 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग विदेश यात्रा करके आए सभी लोगों की निगरानी कर रहा है। इसके लिए बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर कोविड हेल्पडेस्क के माध्यम से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विदेश यात्रा से आए लोगों के लिए जिला अस्पताल में एक डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद