{"_id":"650a023e59df18b8fb088ec5","slug":"another-picnic-spot-in-the-city-the-park-will-be-developed-with-rs-2-crores-deoria-news-c-208-1-deo1001-7714-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शहर में सैर सपाटा का एक और ठिकाना, दो करोड़ से विकसित होगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शहर में सैर सपाटा का एक और ठिकाना, दो करोड़ से विकसित होगा पार्क
Wed, 20 Sep 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के भुजौली काॅलोनी स्थित उद्यान विभाग के पार्क को विकसित किया जाएगा। करीब दो करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्ययोजना पूर्ण हो जाने पर शहर के लोगों को एक नया पार्क और सैर सपाटा एक और ठिकाना मिल जाएगा।
अबतक शहर में सबसे अच्छा पार्क न्यू कालोनी का माना जाता है पर उद्यान विभाग ने शहरवासियों के लिए नई योजना बनाई है। भुजौली कॉलोनी के कार्यालय परिसर में पाथ वे, बागवानी के बीच से रास्ता और लाइटिंग सहित आकर्षक ढंग से साज-सज्जा कराया जाएगा, ताकि शहर में यह नया पिकनिक स्पॉट के रूप में भी अपनी पहचान बना सके। यहां शहरवासी घूमने आ सकें। इसमें विभिन्न तरह के पौधे भी लगाए जाएंगे। जानकारों का कहना है कि शहर का विस्तारित क्षेत्र आसपास होने से प्रस्तावित पार्क लोगों के लिए काफी लाभदायक होगा। इस जगह के आसपास कोई पार्क बेहतर नहीं है। प्रस्तावित पाथ वे की तरह शहर में अभी तक कोई दूसरा नहीं है। उद्यान विभाग का मानना है कि अक्तूबर से इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।
--
कोट:
उद्यान विभाग के परिसर में पार्क बनाया जाएगा, जिससे शहरवासियों को नए तरीके का सैर-सपाटा का बेहतर स्पाट मिल जाएग। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। -राम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी