{"_id":"69862e6f8365050c5e0c28b0","slug":"angry-mob-blocks-road-after-vandalising-statue-of-freedom-fighter-deoria-news-c-208-1-deo1011-174354-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा तोड़ी आक्रोशित भीड़ ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा तोड़ी आक्रोशित भीड़ ने जाम की सड़क
Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
खामपार क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की खंडित मूर्ति और उसके सामने धरना देते लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
खामपार(देवरिया)। खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार तिराहे पर लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत ‘खजड़ी वाले बाबा’ की प्रतिमा को बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच नारेबाजी करते हुए तिराहे को जाम कर दिया और प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों से बातचीत कर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। मौके पर पहुंचे सदर भाजपा विधायक सभा कुंवर कुशवाहा और एसडीएम रत्नेश तिवारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। इसके बाद करीब तीन घंटे के बाद जाम खत्म हुआ।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक शराब के नशे में डंडा लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत की प्रतिमा के पास पहुंचा। उसने डंडे से प्रतिमा पर प्रहार करने लगा। इससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। यह देखकर आसपास के लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर डंडे के साथ पकड़ लिया और इसकी सूचना डायल-112 को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची डायल-112 की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार की सुबह जैसे ही यह खबर फैली तो लोग आक्रोशित हो गए और सैकड़ों की संख्या में बंगरा बाजार तिराहे पर लगी प्रतिमा के सामने जुट गए और धरना पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बंगरा बाजार-पड़री मार्ग और बंगरा बाजार-पिपरा भिंगारी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। आक्रोशित लोग आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही विधायक भाटपार रानी सभाकुंवर कुशवाहा, एसडीएम रत्नेश तिवारी, तहसीलदार अभिजीत सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर शांत कराने लगे।
विधायक सभा कुंवर ने आश्वासन दिया कि खंडित प्रतिमा को शीघ्र ठीक कराया जाएगा और दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने खंडित प्रतिमा को कपड़े से ढकवा दिया है। इस संबंध में एसओ खामपार प्रदीप अस्थाना ने बताया कि आरोपी आमोद सिंह पुत्र नगनारायण सिंह निवासी पिपरा बघेल दक्षिण पट्टी थाना खामपार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।