फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an infant girl found on temple floor

Deoria News: मंदिर के फर्श पर मिली नवजात बच्ची, कपड़े में लपेटकर छोड़कर गई कलयुगी मां

Thu, 05 Jan 2023 10:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देविरया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देविरया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2023 10:11 AM IST
सार

खुखुंदू थानाध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में नवजात बच्ची मिली है। स्वास्थ्य चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। उसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
an infant girl found on temple floor
सरया हनुमान मंदिर में मिली नवजात बच्ची - फोटो : DEORIA

विस्तार

देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर बुधवार को एक मंदिर में नवजात बच्ची मिली। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग बच्ची को घर ले गए। सूचना पर पुलिस ने देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के सरया स्थित हनुमान मंदिर के समीप टहलने गए लोगों ने किसी की रोने की आवाज सुनी। पास में मंदिर पर जाकर देखा कि कड़ाके की ठंड में कपड़े से लपेट कर फर्श पर पड़ी एक नवजात बच्ची रो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्ची का जन्म अभी कुछ घंटे पहले हुआ था।
विज्ञापन


आवाज देने के करीब दस मिनट बाद बच्ची के परिजनों को ढूंढने के बाद किसी के नहीं आने पर रेनू कुशवाहा अपने घर लेकर चली गई। कुछ देर बाद लेकर थाने पहुुंची। नवजात को पुलिस ने देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुखुंदू थानाध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में नवजात बच्ची मिली है। स्वास्थ्य चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। उसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed