फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an acused caught

एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
an acused caught
फोटो-
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड में इनामी अजीत गिरफ्तार, छोड़ा
सदर कोतवाली के सरौरा तिहरे हत्याकांड का आरोपी है अजीत
एसएसपी एसटीएफ के निर्देश पर गोरखपुर यूनिट को मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरौरा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश अजीत पांडेय उर्फ गोल्डेन को एसटीएफ गोरखपुर यूनिट ने गुरुवार को राघवनगर मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले की सीबीसीआईडी जांच होने के चलते उसे छोड़ दिया।

रुद्रपुर कोतवाली के जोकहा खास गांव निवासी हरिशंकर पांडेय ने पेट्रोल पंप लगवाने के लिए सदर कोतवाली के सरौरा में जमीन खरीदी थी। गांव के लोगों से जमीन को लेकर कई बार विवाद हुआ। 14 अक्तूबर 2017 की सुबह हरिशंकर पांडेय पेट्रोल पंप निर्माण के लिए कार्य शुरू कराए तो गांववालों से विवाद हो गया। विवाद में हरिशंकर पांडेय पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। इसमें रामप्रवेश राजभर, इंद्रजीत कुशवाहा और सत्यप्रकाश कुशवाहा की मौत हो गई। करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने हरिशंकर पांडेय, छोटेलाल, रामप्यारे, अजीत पांडेय, अमित पांडेय, अनिल मिश्र समेत नौ लोगों पर केस दर्ज किया था। अजीत और अमित फरार चल रहे थे। पुलिस ने अजीत पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर एसटीएफ फील्ड यूनिट के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह मयफोर्स देवरिया पहुंचे। राघवनगर मोहल्ले से घेराबंदी कर उन्होंने अजीत पांडेय उर्फ गोल्डेन को गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि एसटीएफ ने अजीत को गिरफ्तार कर सौंपा है। मामला सीबीसीआईडी को होने के चलते उसे छोड़ दिया गया। उधर, एसपी डॉ श्रीपति मिश्र ने बताया कि एसटीएफ ने लिखित रूप से जानकारी दी थी कि मामला सीबीसीआईडी का है। इसलिए उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed