फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an accident 5 years old child died

Deoria News: बाइक सवार मां-बेटे को टेंपो ने मारी टक्कर, मासूम की मौत

Tue, 10 Jan 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
an accident 5 years old child died
90,91- सड़क हादसे में मासूम की मौत के बाद रोती और अस्पताल में जुटी भीड़ - फोटो : DEORIA
बाइक सवार मां-बेटे को टेंपो ने मारी टक्कर, मासूम की मौत
विज्ञापन

नगर के पूर्वी बाईपास पर हुई दुर्घटना, दो बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर के पूर्वी बाईपास पर सोमवार दिन में टेंपो की टक्कर से इलाज कराने जा रहे मां-बच्चे गिर पड़े। हादसे में पांच साल के मासूम एजाज की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। मृतक का परिवार गोरखपुर जिले के गजपुर का रहने वाला है।
गोरखपुर जिले के गजपुर गांव के हुसैन आलम विदेश में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी रफीकुल अपने दो बेटों उस्मान (10) और एजाज (5) वर्ष के साथ रहती हैं। सोमवार को रफीकुल बड़े बेटे उस्मान को देवरिया इलाज कराने के लिए ले जा रहीं थीं। साथ में छोटा बेटा एजाज भी था। बाइक हुसैन आलम का भतीजा भोलू (25) चला रहा था। भोलू ने हेलमेट लगा रखा था। एजाज बाइक पर सबसे आगे टंकी पर बैठा था।
विज्ञापन

नगर के पूर्वी बाईपास पर ब्रेकर के करीब बगल से गुजर रहे टेंपो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। बाइक से गिरने पर एजाज के सिर में गंभीर चोट लगी। इसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उस्मान और भोलू का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटनास्थल से टेंपे चालक वाहन लेकर भाग निकला। बेटे की मौत के बाद बदहवास मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगर के टुकड़े को मरते देखते रही शफीकुल
मां-बेटे की चीत्कार से अस्पताल में गमगीन हुए लोग
बेटे के शव से लिपट कर रोती रही मां
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर के पूर्वी बाईपास पर हुए सड़क हादसे में एक मां ने अपने जिगर के टुकडे़ को खो दिया। हादसे में घायल मासूम ने मां की गोद में ही तड़पकर दम तोड़ दिया। टेंपो चालक की लापरवाही ने गोरखपुर जनपद के गजपुर के रहने वाले एक परिवार को ताउम्र न भूलने वाला जख्म दे दिया। मां एक बेटे का इलाज कराने जा रही थी और हादसे ने उसके दूसरे बच्चे को सदा-सदा के लिए उससे दूर कर दिया।
सड़क हादसे में आंखों के सामने बेटे को लहूलुहान होते देखकर मां रफीकुल बदहवास थी। वह उस पल को कोस रही थी कि किसलिए वह दोनों बच्चों को लेकर इलाज कराने बाइक से जा रही थी। दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट होने से एजाज की मौके पर ही मौत हो गई थी। मां अपने बेटे को गोद से चिपकाए ही अस्पताल पहुंची। मां-बेटे की चीत्कार से अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं।

डॉक्टर के जांच करने के बाद भी मां को एहसास हो रहा था कि उसका बेटा अभी जिंदा है। उठकर उसे मां कहते हुए गले से लिपट जाएगा। वह घायल बेटे उस्मान को लेकर बार-बार चिकित्सक से मृतक बेटे एजाज का उपचार करने के लिए बोल रही थी। मां को रोते देख बड़ा भाई उस्मान भी दहाड़ें मार कर रोने लगा। रफीकुल रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। लोगों ने बड़ी मुश्किल से मां से बेटे का शव अलग किया। अस्पताल में मौजूद हर कोई इस हादसे को लेकर नियति को कोस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed