{"_id":"6980dee43a2b56de4a046843","slug":"amitabh-thakurs-surety-papers-were-not-filed-in-court-deoria-news-c-208-1-deo1009-174055-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अमिताभ ठाकुर के जमानतदारों के कागजात कोर्ट में नहीं हुए दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अमिताभ ठाकुर के जमानतदारों के कागजात कोर्ट में नहीं हुए दाखिल
Mon, 02 Feb 2026 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की जमानत के लिए सोमवार को जमानतदारों के कागजात कोर्ट में दाखिल नहीं किए गए। वहीं सोमवार को भी अमिताभ ठाकुर महर्षि देवरिया बाबा मेडिकल कालेज में कड़ी सुरक्षा के बीच भर्ती रहे। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मंगलवार को उनको अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
शहर के पुरवां औद्योगिक क्षेत्र में पत्नी नूतन ठाकुर के नाम में हेरफेर कर जमीन आवंटित कराने के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की जमानत की अर्जी पिछले दिनों जिला जज की कोर्ट ने मंजूर कर लिया था। अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि वाराणसी कोर्ट में जमानत के मामले में अभी जमानतदारों के कागजात दाखिल नहीं हुए हैं। वहां कागजात दाखिल होने के बाद ही देवरिया कोर्ट में जमानतदारों के कागजात दाखिल किए जाएंगे।