फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amit Shah, BJP clashed disappears

अमित शाह के जाते ही भिड़े भाजपाई

Thu, 23 Feb 2017 10:57 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 23 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah, BJP clashed disappears
bjp - फोटो : File Photo
देवरिया। अग्रसेन इंटर कॉलेज से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जाते ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। नोकझोंक, धक्का-मुक्की के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गई। संयोग अच्छा रहा कि पंडाल खाली हो चुका था, नहीं तो अनुशासित पार्टी की कलई जनता के सामने आ जाती। विवाद की वजह स्वागत सूची में नाम नहीं होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद गुटबाजी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अग्रसेन इंटर कॉलेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम था। भाजपा के तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे थे। शाह के आने से पहले अन्य नेताओं ने अपने अंदाज में जनता से वोट मांगे। चुनाव समिति से जुड़े लोगों ने अंतिम समय में कुछ पदाधिकारियों का नाम स्वागत सूची से गायब कर दिया, जिन्हें अमित शाह के स्वागत में शामिल होना था। करीब पांच बजे जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ कार्यकर्ता नाम को लेकर भिड़ गए।
विज्ञापन


केन यूनियन के पूर्व चेयरमैन और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बीच नोकझोंक हुई। आरोप था कि जानबूझ कर पदाधिकारियों के नाम स्वागत सूची से गायब किया गया। गुटबाजी तेज हुई तो जिम्मेदार भी एक दूसरे पर भड़ास निकालने से नहीं चुके। पंडाल खाली हो चुका था। ऐसे में विवाद की जानकारी अन्य लोगों को नहीं हो पाई। मामला हाथापाई तक पहुंचे इसके पहले कुछ जिले के पूर्व पदाधिकारियों ने विवाद शांत करा दिया। विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed