फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegation of taking extra rate of urea

Deoria News: समिति पर खाद की अधिक कीमत लेने का आरोप

Sat, 24 Dec 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
allegation of taking extra rate of urea
समिति पर खाद की अधिक कीमत लेने का आरोप
विज्ञापन

स़ाधन सहकारी समिति पचलड़ी के सचिव पर मनमानी की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। दोआबा क्षेत्र में उर्वरक का संकट गहराता जा रहा है। किल्लत बढ़ने से खाद की कीमतों को लेकर शिकायतें बढ़ गईं है। किसान सहकारी समितियों पर अधिक रुपये लेकर खाद देने का आरोप लगा रहे हैं।
साधन सहकारी समिति पचलड़ी पर शनिवार को दो ट्रॉली यूरिया खाद आने की सूचना पर किसानों की भीड़ जमा हो गई। यहां सचिव द्वारा प्रति बोरी 300 रुपये में खाद बेची जा रही। ग्राम सभा पचलड़ी निवासी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि सचिव चेहरा देख कर किसी किसान को 280 रुपये प्रति बोरी व किसी को 300 रुपये प्रति बोरी खाद बेच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सभा रतनपुर निवासी योगेंद्र सिंह व अनिल सिंह ने कहा सचिव द्वारा 300 रुपये प्रति बोरी खाद बेची गई है। यह निर्धारित मूल्य से अधिक है। किसानों ने एडीओ से ओवररेटिंग की शिकायत की। इस संबंध में साधन सहकारी समिति पचलड़ी के सचिव चौथी तिवारी ने कहा कि भाड़ा व पल्लेदारी के कारण 300 रुपये बोरी खाद बेची जा रही है। एडीओ साधन सहकारी समिति विशाल सिंह ने कहा कि यूरिया खाद की प्रति बोरी की कीमत 266.50 रुपये है। अगर उससे ज्यादा में खाद बेची जा रही है तो इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने का आरोप
बनकटा। क्षेत्र के बनकटा जगदीश गांव के निवासी उमेश मिलन ने कृषि मंत्री से शिकायत कर साधन सहकारी समिति रामपुर के संचालक पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक वितरित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया तो संचालक विवाद करने पर उतारू हो गए। किसान ने शिकायत की प्रति जिला कृषि अधिकारी, एडीओ कोऑपरेटिव को भेजकर मामले की जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed