फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegation of rape on vdo

ग्राम विकास अधिकारी पर शोषण का आरोप

Sun, 31 Oct 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
allegation of rape on vdo
ग्राम विकास अधिकारी पर शोषण का आरोप
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दस साल से महिला का कर रहा था शोषण
एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंची महिला, जांच में सही पाया गया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। विकास विभाग में कार्यरत एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर एक महिला ने यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला के अनुसार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शादी का झांसा देकर 10 साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। मामले को डीएम के संज्ञान में लाने पर उन्होंने रुद्रपुर के एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में बीडीओ गौरीबाजार और प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी की टीम बनाकर जांच कराई।

जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में ग्राम विकास अधिकारी को दोषी करार देते हुए डीएम को रिपोर्ट सौंप दी है। डीएम ने जांच आख्या के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश के एक माह बीतने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। शनिवार को पीड़ित महिला जांच रिपोर्ट की कॉपी और तहरीर लेकर रुद्रपुर कोतवाली पहुंच गई। उसने कहा कि पूरा महकमा मामले को मैनेज करने में लगा है। आरोपी ने उसे दस साल तक अंधेरे में रखकर उसके साथ अत्याचार किया है। वह शादीशुदा होते हुए भी शादीशुदा नहीं होने का ढोंग रचता रहा। उसने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किया। महिला ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होने पर थाना परिसर में धरना देने की चेतावनी दी। इस बाबत कोतवाल जितेंद्र तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। विभागीय तहरीर और जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed