{"_id":"665637a261e4187b950d43f4","slug":"allegation-of-dowery-torcher-deoria-news-c-208-1-deo1004-126668-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
Wed, 29 May 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव में एक विवाहिता से दहेज के रूप में दो लाख नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग ससुराल वाले कर रहे हैं। नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। दुबारा फिर विवाहिता को बुलाकर पति लाया भी तो फिर से मांग दोहराते हुए पति और परिजन प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। मंगलवार को विवाहिता थाने पहुंच न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी सुरेश प्रसाद अपनी बेटी रीना की शादी थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी दिनेश प्रसाद के बेटे संतोष कुमार से की है। आरोप है कि एक साल पहले दहेज के रूप में दो लाख नकद और मोटरसाइकिल की मांग करते हुए ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तबसे विवाहिता मायके रह रही थी। बीते माह 25 अप्रैल को विवाहिता के भाई की शादी हुई। इसमें पति संतोष ससुराल पहुंचा और पत्नी सोनी को बुलाकर घर लाया। इधर, चार दिन पहले फिर पति समेत ससुराल वालों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद विवाहिता भाई के साथ मायके चली गई।
मंगलवार को थाने पहुंचकर विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि विवाहिता तहरीर दी है तो जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।