फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegataion of murder of husband

पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराने का आरोप

Mon, 02 Aug 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
allegataion of murder of husband
पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराने का आरोप
विज्ञापन

तरकुलवा/पथरदेवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र के मैनपुर स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे रविवार की सुबह मिले शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में मृतक जितेंद्र के बड़े भाई ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर मृतक के पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराने का शक जताया है। हालांकि पुलिस घटना स्थल पर मिली शराब की शीशियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मृतक के भाई के आरोपों के आधार पर घटना की तफ्तीश कर रही है।

तरकुलवा थानाक्षेत्र के मैनपुर स्थित छोटी गंडक नदी के पुराने बालू घाट पर नदी के किनारे रविवार की सुबह एक शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी जितेंद्र (33) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले मे़ सोमवार को मृतक जितेंद्र के बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह ने तरकुलवा पुलिस कम एक नामजद तहरीर दी है। तहरीर में धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र गत 31 जुलाई की शाम को अपने घर पर था। इसी बीच गांव का ही एक युवक रात लगभग 8:30 बजे उसे घर से बुलाकर ले गया। उसके बाद वह लौट कर नहीं आया। अगले दिन सुबह छोटी गंडक नदी के किनारे उसका शव मिला। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया है कि करीब 15 दिन पूर्व जितेंद्र की पत्नी मायके रामपुर कारखाना के एक गांव निवासी युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसको लेकर जितेंद्र और उसके बीच विवाद हो गया। उस दिन जितेंद्र ने पत्नी का मोबाइल तोड़कर फेंक दिया था। आशंका है कि इसी खुन्नस में साजिश करके जितेंद्र की साथ गला दबाकर हत्या करा दी गई है। थानाध्यक्ष जयंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed