फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ajan by loudspeker will be stop

लाउडस्पीकर से किया अजान तो जाएंगे जेल

Sat, 04 Apr 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
ajan by loudspeker will be stop
लाउडस्पीकर से किया अजान तो जाएंगे जेल
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को मौखिक रूप से लगाई गई रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अजान के लिए मस्जिदों लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। ऐसा किया तो जेल भी जाना पड़ सकता है। पांचों वक्त की नमाज अपने घर में पढ़नी है। शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से इस तरह का मौखिक आदेश दिया गया है। इसका हरहाल में अनुपालन भी करना ही होगा।

शनिवार को सदर कोतवाली थाने में एसडीएम सदर दिनेश मिश्र और सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। कोराना वायरस को देखते हुए उनसे अजान के लिए लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करने की बात कही गई। अधिकारियों ने कहा कि पांचों वक्त की नमाज सभी लोग अपने घरों में ही रहकर पढ़ें। मौलाना अहमद रजा ने बताया कि लाउडस्पीकर से अजान होने पर लोगों को नमाज पढ़ने की जानकारी हो जाती थी। हर दिन नमाज पढ़ने का समय अलग-अलग होता है। अजान नहीं होने पर लोग नमाज का सही वक्त नहीं जान पाएंगे। कोरोना महामारी के चलते प्रशासन के लोगों ने बैठककर इसका प्रयोग न करने की हिदायत दी है। लाउडस्पीकर का प्रयोग न होने से सूना-सूना लग रहा है, लेकिन प्रशासन के निर्देश का पालन करना है। इस संबंध में एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन का पालन जरूरी है। लोग अपने घरों में रहकर समय-समय से नमाज पढ़ते रहे। इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed