फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Agriculture Minister flagged off 20 new ambulances

Deoria News: कृषि मंत्री ने 20 नई एंबुलेंस को किया रवाना

Sat, 05 Apr 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 05 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister flagged off 20 new ambulances
देवरिया। जिले को 20 नई एंबुलेंस मिली है। शुक्रवार को पीडब्लूडी डाक बंगला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एंबुलेंस को रवाना किया। उनके साथ राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, बरहज विधायक दीपक मिश्रा भी थे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि पुरानी एंबुलेंस के स्थान पर नई एंबुलेंस संचालित होने से मरीजों को कम समय में बेहतर सेवा मिल सकेगी। जल्द ही और एंबुलेंस मिलेंगी। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही लोगों को अन्य बेहतर सुविधाएं देने का काम कर रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि वर्तमान में जिले में 102 की 38 एंबुलेंस से गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। साथ ही, प्रसूताओं को अस्पताल से घर भेजा जाता है। डायल 108 की 35 एंबुलेंस से बीमार व घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। इस दौरान डीपीएम पूनम, दिग्विजय मौर्य, राहुल कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed