फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation against using under standard matterial

नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल, विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
agitation against using under standard matterial
नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल, विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। रविवार को पकड़ी बाजार में नाला निर्माण में अनियमितता के विरोध में दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने निर्माण कार्य मेें मानक की धज्जी उड़ाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने नाला निर्माण की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

पकड़ी बाजार में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से वर्ष भर सड़क पर जलभराव के कारण दुकानदार दुश्वारियां झेल रहे हैं। कई बार प्रदर्शन के बाद जिला पंचायत की ओर से दोनों पटरी पर 1300 मीटर लंबे नाले का निर्माण हो रहा है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से हो रहे निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी करने का आरोप लग रहा है। रविवार को दुकानदारों ने संतोष जायसवाल के नेतृत्व में निर्माण कार्य में हो रही अनियमितता को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग न होने से नाला कमजोर हो जाएगा। प्रदर्शनकारी दुकानदार गौतम जायसवाल, अरुण सिंह, डॉ. शिवकुमार त्रिपाठी, अजय गुप्ता, अशोक तिवारी, राजेंद्र जायसवाल, सहाबुद्दीन, डॉ. अलिशेर, पप्पु वर्मा आदि ने एसडीएम से निर्माण कार्य की जांच कराकर मानक की अनदेखी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जेई रफीउल्लाह ने कहा कि निर्माण कार्य का रोज निरीक्ष्रण हो रहा है। नाले का निर्माण निर्धारित मानक के अनुरूप हो रहा है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed