{"_id":"6150bc138ebc3efb8958f5ca","slug":"agitation-against-power-disconnection-road-jaam-deoria-news-gkp4107331116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन काटने से नाराज लोगों ने खजुहा चौराहे पर की सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन काटने से नाराज लोगों ने खजुहा चौराहे पर की सड़क जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कनेक्शन काटने से नाराज लोगों ने खजुहा चौराहे पर की सड़क जाम
रुद्रपुर। बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने रविवार की दोपहर खजुहा चौराहे पर सड़क जाम कर दी। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों ने बिजली विभाग पर बिल जमा करने के बाद भी कनेक्शन काटने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर डंडा पटक कर जाम लगाए लोगों को खदेड़ दिया।
बनियापार गांव के युवकों ने खजुहा चौराहे पर आवागमन बाधित कर दिया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि शनिवार को गांव में बिजली विभाग ने जांच की। विभाग के अधिकारियों ने गांव में अधिकांश लोगों का बिजली कनेक्शन काट दिया। जबकि उन लोगों ने नियमित रूप से बिजली बिल जमा किया है। देर शाम बिजली विभाग के लाइनमैन गांव में पहुंच कर कुछ लोगों की बिजली जोड़ दिए। इस संबंध में जब लाइनमैन से पूछा गया तो उसने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। गांव में बिजली विभाग के रवैये को लेकर लोगों में नाराजगी बनी है। बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करने से विभाग लापरवाह बना है। खजुहा चौराहे पर जाम से लोगों की दिक्कते बढ़ गई। कोतवाल ब्रजेश कुमार मिश्र मयफोर्स पहुंच कर जाम किए लोगों से वार्ता करने का प्रयास किया, जिसके बाद भी वह सड़क पर बैठे रहे। पुलिस के सख्त होने पर प्रदर्शनकारी खिसक लिए। सड़क जाम किए लोगों में रामप्रवेश पांडेय, सुदामा, गुगली निषाद, रविंद्र, कर्मदेव, महावीर, वीरू, हरिनाथ, मनीष आदि शामिल रहे। इस बाबत एसडीओ अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि बकाएदारों की बिजली काटी जा रही है। कनेक्शन काटे जाने के बाद बिना बिल जमा किए यदि लाइनमैन ने बिजली कनेक्शन जोड़ा होगा, तो कार्रवाई की जाएगी।