फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After Reiki, miscreants shot Nihal

Deoria News: रेकी के बाद बदमाशों ने निहाल को मारी थी गोली

Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
After Reiki, miscreants shot Nihal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुरौली/पकड़ी बाजार। प्रापर्टी डीलर निहाल सिंह की हत्या से पूर्व अपराधियों ने उसकी रेकी कराई थी। घर से निकलने से लेकर घटनास्थल से महज कुछ दूरी तक उसकी रेकी हुई थी। इसके बाद रेकी करने वाला शख्स वापस लौट गया है।
इधर पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद बाइक सवार तीनों अपराधियों ने नजदीक पहुंचते ही चलती बाइक से ही पीछे से सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही निहाल बाइक लेकर नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन

यह देख अपराधियों ने बाइक रोक ताबड़तोड़ तीन और गोली मारकर फरार हो गए। अपराधी मुख्य मार्ग को कुछ आगे छोड़ कर गांव का रास्ता पकड़ लिए। इसके बाद आराम से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर गांव के रहने वाले विश्वजीत उर्फ राजू सिंह जिला मुख्यालय पर रामनाथ देवरिया मोहल्ले के मुंसफ कॉलोनी में मकान बनाकर रहते हैं। उनका बेटा निहाल सिंह (26) बृहस्पतिवार को बुलेट से अपने गांव समोगर से देवरिया आ रहा था। देवरिया-पकड़ी बरांव मार्ग पर जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 11:30 बजे पीछे से आए एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। किसी पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही थी। पिछले कुछ दिनों से निहाल सिंह प्रापर्टी खरीदने-बेचने का काम करता था।

हत्या के बाद सीसी टीवी की फुटेज जांच में निहाल जब घर से निकल रहा था ठीक उसी समय एक और बाइक चालू होती है और ठीक उसके पीछे चल देती है।
पुलिसिया सूत्रों की मानें तो बाइक घटना स्थल से कुछ दूर पहले ही रुक जाती है। इसके बाद उक्त व्यक्ति वापस हो लेता है। इसके बाद निहाल के पीछे बाइक सवार तीनों अपराधी पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed