फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After killing her husband, she threw his body in a trolley bag 55 km away

Deoria News: पति की हत्या कर ट्रॉली बैग में 55 किमी दूर फेंकी लाश

Mon, 21 Apr 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
After killing her husband, she threw his body in a trolley bag 55 km away
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी।
देवरिया/तरकुलवा। मईल थानाक्षेत्र के भटौली गांव में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्रेमी के साथ मिलकर नाजायज संबंध में बाधक बन रहे पति को मौत के घाट उतारने के बाद शव ट्राली बैग में भरकर घर से 55 किमी दूर तरकुलवा क्षेत्र में फेंक दिया। रविवार की सुबह खेत में ट्रॉली बैग में लाश मिलने पर पुलिस की जांच में मामला सामने आया। पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह तरकुलवा थानाक्षेत्र पकड़ी छापर पटखौली गांव के जितेंद्र गिरी गेहूं की फसल कटवाने के लिए कंबाइन मशीन लेकर खेत में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर बगल के मदन जायसवाल के खाली पड़े खेत में रखे एक ट्रॉली बैग पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही तरकुलवा थानेदार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रॉली बैग के आसपास के क्षेत्र की बैरिकेडिंग करा दी और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में एएसपी अरविंद वर्मा, सीओ सिटी संजय रेड्डी के साथ डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। ट्रॉली बैग खोला गया तो उसमें एक युवक की लाश मिली। युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस के खेत में ट्रॉली बैग के पास मिले एक कागज की फोटोकॉपी, एक विदेशी सिमकार्ड व बार कोड के जरिये मृतक की पहचान मईल थानाक्षेत्र के भटौली गांव निवासी नौशाद अहमद (38) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम नौशाद के मईल क्षेत्र स्थित गांव पहुंची और जांच-पड़ताल के साथ ही उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले दुबई से आया था घर
पुलिस की जांच में पता चला कि नौशाद दुबई में रहता था और 10 दिन पहले ही घर आया था। एएसपी अरविंद वर्मा ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक की हत्या नाजायज संबंधों में बाधक बनने पर उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की है। जांच के लिए जिले से एसओजी समेत अन्य टीमें भी बुलाई गईं हैं। डॉग स्क्वायड टीम और फॉरेंसिक टीम ने भी जहां लाश मिली उस खेत से साक्ष्य जुटाए हैं। नौशाद की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- विक्रांत वीर, एसपी देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed