{"_id":"696d42e925e93c3d2b06aa79","slug":"after-defeating-bhikhampura-pathardeva-reaches-the-semi-finals-deoria-news-c-208-1-deo1012-172887-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भीखमपुरा को हरा पथरदेवा सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भीखमपुरा को हरा पथरदेवा सेमीफाइनल में
Mon, 19 Jan 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
पड़री बाजार। क्षेत्र के फुलवरिया बाबा ब्रहम स्थान पड़री बाजार में चल रहे फुलवरिया बाबा जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में पथरदेवा की टीम ने भीखमपुरा की टीम को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल मे प्रवेश कर लिया ।
रविवार को खेले गये दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि पवन कुशवाहा एवं कृष्ण कुमार दूबे ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर किया। खेल शुरू होते ही दोनों तरफ के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। 20 वें मिनट में पथरदेवा के गोविंद मद्धेशिया और 26वें मिनट में विपिन कुमार ने एक-एक गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई।
मध्यान्तर के बाद भीखमपुरा की टीम ने बहुत प्रयास किया लेकिन गोल नहीं कर सकी। पथरदेवा की टीम 2-0 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।