फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   advocates protested

Deoria News: अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Tue, 20 Feb 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
advocates protested
ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज होता जा रहा है। उधर, अधिवक्ता मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को अधिवक्ताओं ने अलग-अलग बैठक कर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। दीवानी कचहरी गेट पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर सभा की और सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर होते हुए कचहरी चौराहा पहुंचे, जहां प्रदर्शन किए। वहीं, कुछ अधिवक्ता सड़क पर लेट गए। इससे सड़क पर जाम लग गया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के समझाने पर अधिवक्ता सड़क से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, मंत्री अरुण कुमार उपाध्याय, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, वरुण कुमार तिवारी, सुभाष चंद्र राव, सिंहासन गिरि, सच्चिदानंद यादव, शिवकुमार मणि, सुरेंद्र तिवारी, प्रकाश तिवारी निराला, राकेश तिवारी, अर्जुन यादव, मनोज मिश्रा, अरविंद कुमार पांडेय, ऋषिराज मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed