{"_id":"6266dd9bc5a9e37378365368","slug":"advocates-protested-against-demolition-of-tinshed-deoria-news-gkp434643187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व अध्यक्ष के मकान का टिनशेड गिराने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व अध्यक्ष के मकान का टिनशेड गिराने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व अध्यक्ष के मकान का टिनशेड गिराने पर प्रदर्शन
देवरिया। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरि के नवनिर्मित मकान का कुछ लोगों ने रविवार की रात में टिनशेड गिरा दिया। विरोध करने पर जानलेवा हमला बोल दिया और सामान उठा ले गए। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार को जनपद में न्यायिक कार्य से बिरत रह कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने जा रहे अधिवक्ताओं को डीएम कार्यालय के पास रोके जाने पर पुलिस से झड़प एवं धक्कामुक्की हुई। कोतवाली पुलिस ने मामले एक नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के सिंधी मिल कालोनी पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरि ने रामगुलाम टोला में भी मकान का निर्माण कराया है। रात में करीब साढ़े आठ बजे दस लोग आए और टिनशेड को उजाड़ दिया। सिंहासन गिरि वहां पहुंचे तो उन पर जानलेवा हमला हो गया। इसके विरोध में कलेक्ट्रेट, दीवानी कचहरी और तहसील बार सहित अन्य तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार दीक्षित की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता डीएम को ज्ञापन देने पहुंच गए। डीएम को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देकर पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने घटना में शामिल लोगों पर मुकदमा दर्ज होने और आगे भी सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तो गुस्साए अधिवक्ता शांत हो गए। ज्ञापन देने वालों में सचिव शक्ति धर पांडेय, दिव्यांश पति त्रिपाठी, सुजश सिंह, मनोज मिश्र, अभिषेक मिश्र, संजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, प्रेम नारायण मणि, दिनेश पांडेय, अमर नाथ तिवारी, रामप्रवेश सिंह, राहुल यादव, विद्या सागर, दीपक मिश्र, प्रकाश तिवारी निराला, सुरेेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।
एक नामजद और आठ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
देवरिया। शहर के सिंधी मिल कालोनी पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरि की तहरीर पुलिस ने रविवार की रात में एक नामजद और आठ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व अध्यक्ष ने तहरीर में बताया है कि करीब बाइस साल पहले रामगुलाम टोला मोहल्ला में एक भूमि बैनामा कराए थे। जिस पर हाल में ही एक मकान का निर्माण कराया और परिसर में ही टिनशेड डाल रखा है। रात में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बुलआन गांव निवासी त्रिभुवन नाथ करीब आठ लोगों के साथ पहुंचे और टिनशेड को उजाड़ दिया। वह मौके पर पहुंचे तो जानलेवा हमला बोल दिया गया। किसी तरह बच गए। घटना में शामिल लोग घर में रखा सामान लेकर चले गए हैं। इस मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला, डकैती सहित विभिन्न धारओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि वह मौके पर गए थे। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
निंदा प्रस्ताव पास किया
तहसील बार एसोसिएशन ने अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में बैठक कर सिंगासन गिरी की भूमि पर असलहा लहराते हुए कब्जा करने के मामले में निंदा प्रस्ताव पास किया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। कहा कि पुलिस अराजकतत्वों को संरक्षण दे रही है। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर शंभु नाथ सिंह, उदय प्रताप सिंह, ब्रजेश मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, अखिलेश, कन्हैया मिश्र, आशुतोष मणि आदि मौजूद रहे।
भाटपार रानी। तहसील अधिवक्ता संघ की बैठक सोमवार को अध्यक्ष सुनील पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, चंद्रभान प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, नागेश दुबे, लाल साहब यादव, राजू सिंह, देवता शरण तिवारी, ओम प्रकाश उपाध्याय, सुशील कुमार ओझा, राणा प्रताप सिंह, राणा सिंह राठौर सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बरहज। तहसील परिसर में सोमवार को बार संघ अध्यक्ष पंडित रामायण तिवारी और महामंत्री उदयराज चौरसिया के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम गजेंद्र सिंह को डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। वकीलों ने दीवानी कचहरी के अधिवक्ता पर हुए हमले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान चंद्रभूषण यादव, लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित, शिवदयाल सिंह, कमला प्रसाद यादव, कृष्ण चंद दीक्षित, सुरेंद्र दीक्षित, श्रवण कुुमर सिंह, तारकेश्वर तिवारी,चंद्रभान चौरसिया, अमित तिवारी, अंबिकेश सिंह, पवन, वीरेंद्र यादव, अमरेश यादव, राकेश प्रकाश रंजन, उधव प्रसाद, राजेश कुशवाहा, मनीष पाल, खुर्शेद आलम, त्रिपुरेश मिश्र, राकेश सिंह, अरविंद उपाध्याय, सत्यप्रकाश मालवीय, संतोष सिंह, मुरारी भारती, नागेंद्र मिश्र, धात्री पूजिता यादव आदि मौजूद रहे।