फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Advocates locked the sub-registrar's office

Deoria News: अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालय में लगाया ताला

Wed, 13 Sep 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Advocates locked the sub-registrar's office
भाटपार रानी तहसील में वकीलो ने प्रदर्शन कर जताया विरोध।विज्ञ​प्ति
रुद्रपुर। हापुड़ कांड को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है। मंगलवार को तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं ने उप निबंधक कार्यालय में तालाबंद कर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल से दिनभर निबंधक कार्यालय का काम काज ठप रहा। कोई रजिस्ट्री बैनामा नहीं होने से करीब 50 लाख रुपये के राजस्व की हानि बताई जा रही है।
विज्ञापन

हापुड़ की घटना को लेकर कलमबंद हड़ताल पर चल रहे अधिवक्ता न्यायालयों का लगातार बहिष्कार कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने शंतिभंग करने के आरोप में चालान मुल्जिमों की जमानत भी नहीं होने दी। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज करने से भड़का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। हालांकि कोर्ट के निर्देश पर आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। लेकिन अधिवक्ता यूपी सरकार के संज्ञान नहीं लेने से नाराज हैं। अधिवक्ता संघ रुद्रपुर के अध्यक्ष बृजबिहारी पांडेय ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैए से अधिवक्ता नाराज हैं। जब तक सरकार अधिवक्ताओं से सीधे बात कर उनकी सारी मांगों पर अमल नही करेगी, आंदोलन जारी रहेगा। एफआईआर तो कोर्ट के आदेश पर हुई है। जिसमें आरोपी पुलिस ही मामले की विवेचना कर रही है। प्रदेश सरकार जब तक अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के दोषी पुलिस वालों के खिलाफ विभागीय और प्रशासनिक कार्रवाई का आदेश नहीं देगी आंदोलन रुकने वाला नहीं है। प्रदर्शन कर तालाबंदी करने वाले वकीलों में सत्यप्रकाश सिंह, आनंद सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, शशिभूषण निगम, राजेश मणि, शेरू त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed