फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Advised the youth to stay away from drugs.

Deoria News: युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह

Sun, 27 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Advised the youth to stay away from drugs.
देवरिया। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत सोमनाथ नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में युवाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें युवाओं की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही, नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मेरा युवा भारत, देवरिया की ओर से मेरा स्वास्थ्य मेरा गर्व कार्यक्रम के तहत रविवार को शिविर आयोजित हुआ। जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे ने कहा कि शिविर का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना है।
विज्ञापन

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक मौजूद रहे। युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed