फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ADO Panchayat will take over the command of Gram Panchayats

एडीओ पंचायत संभालेंगे ग्राम पंचायतों की कमान

Thu, 24 Dec 2020 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat will take over the command of Gram Panchayats
एडीओ पंचायत संभालेंगे ग्राम पंचायतों की कमान
विज्ञापन

देवरिया। ग्राम पंचायतों की कमान अब सहायक विकास अधिकारी पंचायत के हाथों में होगी। उनके पास ग्राम पंचायतों और उसके ग्राम प्रधानों और समितियों की समस्त शक्तियां डीएम प्रदान करेंगे। शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का निर्देश बृहस्पतिवार की देर शाम डीएम एवं डीपीआरओ को प्राप्त हो गया है। सूत्रों के मुताबिक ग्राम प्रधानों के खाते में तकरीबन दस करोड़ रुपये शेष पड़े हैं। शुक्रवार को बैंकों की बंदी की वजह से ग्राम प्रधान पैसे नहीं निकाल पाएंगे। वैसे भी 25 दिसंबर को उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

सामान्य पंचायत निर्वाचन 2015 के पश्चात गठित ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। अधिनियम के अनुसार कोई ग्राम पंचायत जब तक कि उसे धारा-95 की उप धारा एक के खंड च के अधीन पहले की विघटित न कर दिया जाए। अपनी प्रथम बैठक के लिए पांच वर्ष तक उससे अधिक नहीं बनी रहेगी। ग्राम पंचायत सदस्यों का कार्यकाल भी ग्राम प्रधानों के साथ समाप्त हो जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जिले में 1189 ग्राम पंचायतें और 16 विकास खंड है। जबकि जिले में 16 सहायक विकास अधिकारी पंचायत है। इसमें 31 दिसंबर को एक सहायक विकास अधिकारी रिटायर्ड हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि नियुक्त होने वाले प्रशासक में संबंधित ग्राम पंचायत उसके प्रधान और समितियों की समस्त शक्तियां , कृत्य और कर्तव्य निहित होंगे। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत के सामान्य निर्वाचन 2021 के पश्चात संगठित की जाने वाली नई ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक के लिए नियत की जाने वाली तिथि तक अधिकतम छह माह की अवधि के लिए जो भी पहले हो , सहायक विकास अधिकारी से अन्य अधिकारी को उस विकास खंड की सीमा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत के लिए प्रशासक नियुक्त के लिए डीएम को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed