{"_id":"69a48721546879dc8a095cae","slug":"administration-on-alert-for-holi-and-eid-flag-march-taken-out-in-salempur-deoria-news-c-208-1-deo1010-176117-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: होली व ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सलेमपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: होली व ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सलेमपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Mon, 02 Mar 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
होली और ईद को लेकर नगर में भ्रमण करते अफसर। संवाद
सलेमपुर। होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को नगर क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी, एडिशनल एसपी दक्षिणी के देखरेख में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च कोतवाली परिसर से निकलकर गांधी चौक, रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल गेट होकर हरैया वार्ड पहुंचा। इस दौरान अफसरों ने नगर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया गया। इसमें अपर जिला अधिकारी प्रेम नारायण सिंह, एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपालजी, हरिप्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में सलेमपुर, लार एवं बरियारपुर थानों की पुलिस फोर्स शामिल रही। अपर जिलाधिकारी प्रेम नरायण सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।