फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of organizing a political program in the block premises

Deoria News: ब्लाॅक परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम कराने का लगाया आरोप

Mon, 23 Feb 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of organizing a political program in the block premises
बनकटा। ब्लाॅक मुख्यालय के परिसर में रविवार को बिना प्रशासनिक अनुमति के एक राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। कर्मचारियों ने सरकारी परिसर के राजनैतिक गतिविधियों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। इसके बाद आयोजकों ने राजनैतिक दल के प्रत्याशी के नाम पर पेंट कर आयोजन संपन्न कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक राजनैतिक दल के कुछ कार्यकर्ता छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन पर कार्यक्रम के लिए ब्लाॅक परिसर में एकत्र हुए। कुछ लोगों ने यहां चल रही सभा के लिए अनुमति नहीं लेने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। विरोध की सूचना पर एडीओ पंचायत उपेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे और बैनर हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद पार्टी के नाम, पदाधिकारी और पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी के नाम के आगे सफेद रंग लगा दिया गया। इसके बाद लोगों को शांत कराकर आयोजन संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का विरोध कर रहे अघाव निवासी बादल सिंह ने कहा कि महापुरुषों के सम्मान पर किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन आयोजन तय प्रक्रिया के तहत और प्रशासनिक अनुमति से होना चाहिए। वहीं अहिरौली बघेल निवासी आनंद सिंह ने कहा कि बीडीओ के शह पर एडीओ पंचायत की उपस्थिति में नियम विरुद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के लिए अनुमति ली गई है। अनुमति के बाद ही कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।
राजीव गुप्ता, बीडीओ बनकटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed