फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accusation of assault stemming from an old enmity.

Deoria News: पुरानी रंजिश में मारपीट करने का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 20 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accusation of assault stemming from an old enmity.
बरियारपुर। चकबुधन उर्फ सिंहपुर गांव के रवि कुमार यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, छह अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह अपने दरवाजे के पास सड़क किनारे स्थित निजी हैंडपंप पर नहा रहा था। इसी दौरान पोखरभिंडा निवासी पुन्नू चौहान वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। समझाने के बाद वह वहां से चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद पुन्नू चौहान अपने पिता भरत चौहान और मां गुड्डी देवी के साथ उसके दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed