{"_id":"61acfd81ac049a15bd4515f8","slug":"accident-salempur-news-gkp418824843","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के सोनरापार गांव निवासी युवक की नासिक में शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी होने पर गांव और युवक की ससुराल नोनापार में कोहराम मच गया। दोनों जगहों पर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन और रिश्तेदार नासिक के लिए रवाना हो गए।
भटनी के सोनरापार गांव निवासी भालचंद्र मिश्र के छोटे बेटे शुभेश्वर मिश्र (32) सीए के पद पर कार्यरत थे। इन दिनों उनकी तैनाती महाराष्ट्र के नासिक में थी। शनिवार को वे बाइक से ड्यूटी जा रहे थे तभी सड़क हादसे के शिकार हो गए। नासिक पुलिस घायलावस्था में उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर घर में मातम छा गया। पत्नी सुमन मिश्रा, मां उषा देवी, पिता भालचंद्र मिश्र, बड़े भाई दुर्गेश्वर मिश्र, गोविंद मिश्र आदि का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी छह साल पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। घटना के बाद सोनरापार गांव में रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का आना-जाना लगा है।