फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Aadrash in 100 meter run, Shivam wins in long jump

सौ मीटर दौड़ में आदर्श, लंबी कूद में शिवम ने मारी बाजी

Tue, 12 Jan 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Aadrash in 100 meter run, Shivam wins in long jump
स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। - फोटो : DEORIA
सौ मीटर दौड़ में आदर्श, लंबी कूद में शिवम ने मारी बाजी
विज्ञापन

देवरिया। युवा कल्याण एवं प्राविधिक रक्षक दल विभाग की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें जिले के विभिन्न जगहों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सौ मीटर दौड़ में आदर्श कुमार सिंह व लंबी कूद में शिवम जायसवाल ने बाजी मारी। एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने विजेता खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल भावना से प्रतियोगिता की संकल्पना का विकास होता है। उन्होंने सभी से नशा मुक्ति आंदोलन का प्रतिभागी बनने की अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। युवा कल्याण अधिकारी अनित कुमार ने खेल प्रतियोगिता सकुशल संपन्न कराने में सभी के योगदान की सराहना की। जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय ने खिलाड़ियों को सफल होने के गुर सीखाए। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान कानू व राजेेश पासवान ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संजय कुमार सिंह, पंकज कुमार शुक्ल, संजय कुमार मिश्र, शर्मिला यादव, सुमन मिश्रा, संजीव दुबे, कीर्ति मिश्रा, श्रीराम यादव, अवधेश सिंह, शैलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होेंने दर्ज की जीत
100 मीटर दौड़ : आदर्श कुमार सिंह पहले, चंदन यादव दूसरे तथा मिथुन विश्वास तीसरे स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ : बैद्यनाथ यादव को पहला, अरूण गोड़ को दूसरा तथा संदीप कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
800 मीटर दौड़ : सौरभ यादव, विकास कुमार यादव और शंभु कुमार क्रमश : पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
1500 मीटर दौड़ : रामाश्रय भारद्वाज को पहला, शंभू कुमार को दूसरा तथा विकास कुमार यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
लंबी कूद : शिवम जायसवाल पहले, राजन कन्नौजिया दूसरे तथा उत्कर्ष कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
गोला फेंक : वरुण प्रजापति को पहला, शिवम जायसवाल को दूसरा तथा संगम यादव को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed