फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth lost from railway station

Deoria News: मुंबई से आया युवक, रेलवे स्टेशन से लापता

Tue, 20 Feb 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
a youth lost from railway station
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बीजापुर झंगटौर का रहने वाला सुमित 15 दिन पहले ही गया था मुंबई
विज्ञापन

गांव के दोस्त के साथ देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बोला, चलो, अभी आ रहे हैं हम
परिजनों से हुई बात के दौरान बोला था, आ रहा हूं घर, फिर बंद हो गया मोबाइल फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बीजापुर झंगटौर का एक 23 वर्षीय युवक एक पखवाड़े पहले अपने दोस्त के साथ मुंबई से घर के लिए चला। अब तक वह घर नहीं पहुंचा है। जबकि, दोनों देवरिया रेलवे स्टेशन पर साथ ही उतरे थे।
गांव के दोस्त का कहना है कि स्टेशन पर उतरने के बाद वह उसने बोला, चलो घर... मैं अभी आ रहा हूं। उधर, युवक का मोबाइल फोन भी तभी से बंद बता रहा है। युवक के चाचा ने थाने पहुंच पुलिस से भतीजे को ढूंढने की गुहार लगाई है। हालांकि, पुलिस ने देवरिया जीआरपी का मामला बताकर वहां जाने की सलाह दे दी।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बीजापुर झंगटौर निवासी सुमित चौहान (23) बीते काफी समय से मुंबई में रहकर काम करता था। डेढ़ माह घर रहने के बाद फिर सुमित मुंबई गया। हालांकि, इस बार तकरीबन 15 दिन रहने के बाद ही वह परिवार को बिना बताएं मुंबई से चल दिया। उसने दोस्त गोकुल चौहान के साथ घर आने के लिए ट्रेन की यात्रा की। वहां से चलने के बाद घरवालों को सुमित ने गांव आने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 10 फरवरी को देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सुमित ने गोकुल को आगे भेज दिया। वह रुककर आने की बात कहते हुए चाचा संजय चौहान से फोन पे के माध्यम से पांच सौ रुपये मंगाए। परिजनों का कहना है कि रुपये भेजने के बाद सुमित का मोबाइल फोन लगातार बंद बता रहा है। जबकि गोकुल गांव आ गया है।

चाचा संजय चौहान ने बताया कि उनका नजदीकी थाना खुखुंदू है। वहां उन्होंने तहरीर दी है। पुलिस ने देवरिया जाने की बात कहकर टरका दिया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह का कहना है युवक देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतरा इसके बाद वह कहां गया यह पता नहीं है। ऐसा घरवाले बता रहे हैं। तभी से उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। मामला देवरिया जीआरपी का है। वहीं, जाने की सलाह दी गई है। हालांकि, सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed