{"_id":"6604737c0b9c92a33c0e9b64","slug":"a-youth-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-deo1004-122202-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दोस्तों के साथ होली खेलने जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत, छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दोस्तों के साथ होली खेलने जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत, छाया मातम
Thu, 28 Mar 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के परशुराम चौक की है घटना, परिजनों का रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/पकड़ी बाजार। बाइक सवार को शहर के परशुराम चौक के पास फार्च्यूनर ने टक्कर मार दी, जिससे एक किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जबकि उसके साथी दूसरी बाइक पर सवार थे।
मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेहुड़ा निवासी संतोष पांडेय मकान बनाकर शहर के उमानगर में रहते हैं। होली के दिन उनका पुत्र ऋषभ पांडेय (17) मंगलवार को बाइक से दोस्तों के साथ होली खेलने शहर में जा रहा था। अभी वह शहर के परशुराम चौक पर पहुंचा था कि पीछे से आ रही एक फार्च्यूनर ने टक्कर मार दी। जिससे किशोर की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में रोना-पीटना मच गया। पलभर में होली की खुशियां काफूर हो गईं।
ऋषभ विद्या मंदिर उमानगर में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। इसी वर्ष उसने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। ऋषभ, संतोष पांडेय के तीन लड़कों में सबसे छोटा था। छोटे भाई की मौत के बाद बड़े भाई हर्ष व निखिल का रो-रोकर बुरा हाल था।