{"_id":"69580fabcc011f74cc0a4768","slug":"a-young-man-who-fell-on-the-road-was-crushed-by-a-car-and-is-seriously-injured-deoria-news-c-208-1-deo1019-171604-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में सड़क पर गिरे युवक को कार ने कुचला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में सड़क पर गिरे युवक को कार ने कुचला, गंभीर
Sat, 03 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली संग्राम मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर के बाद एक बाइक सवार युवक पड़ौली गांव निवासी प्रिंस कुमार पाल (20 वर्ष) सड़क पर जा गिरा। इसके बाद सामने से आ रही लग्जरी कार उसे रौंदते हुए आगे निकल गई।
उधर, दूसरे बाइक पर सवार एक बच्चे समेत दो लोग घायल हुए हैं। खुखुंदू क्षेत्र के नरौली खेम के पड़ौली गांव निवासी प्रिंस कुमार पाल पुत्र राजेश पाल शुक्रवार की शाम बाइक से खुखुंदू चौराहे की तरफ गए थे। वह बाइक लेकर अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर नरौली संग्राम मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह उछलते हुए सड़क पर जा गिरे।
इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही एक लग्जरी कार प्रिंस को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से प्रिंस को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उधर, दूसरी बाइक पर सवार एक बच्चा समेत बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। नजदीक के चौराहे पर उसका इलाज कराया गया है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचा था, लेकिन तब तक घायल अस्पताल जा चुके थे।े