{"_id":"69556a9adf7fc1cd1f0e0d57","slug":"a-young-man-was-attacked-with-a-knife-and-his-mobile-was-snatched-deoria-news-c-208-1-deo1009-171476-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक पर चाकू से हमलाकर छीना मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक पर चाकू से हमलाकर छीना मोबाइल
Wed, 31 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
पैकौली। देवरिया से सोमवार की रात को दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। युवक ने सुरौली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
सुरौली थाना क्षेत्र के कोइगढ़हां निवासी विपिन यादव पुत्र रघुवर यादव ने सुरौली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि सोमवार की रात को वह अपने गांव के दोस्त जितेंद्र के साथ स्कूटी से देवरिया से वापस गांव लौट रहा था। अभी वह सुरौली थाना क्षेत्र के चखनी मोड़ तिवई गांव के पास पहुंचा था तभी पीछे से अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे आगे बढ़कर रोक लिया और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने सुरौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुरौली थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद