फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man sitting in a shed near the overbridge lost his life.

Deoria News: ओवरब्रिज के पास शेड में बैठे युवक की जान गई

Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A young man sitting in a shed near the overbridge lost his life.
देवरिया। गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास शनिवार शाम बारिश से बचने के लिए एक दुकान के सामने बने शेड में बैठे करीब 45 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन

व्यक्ति की मौत की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब युवक शाम करीब पांच बजे गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचा था। उस समय बारिश हो रही थी।बारिश से बचने के लिए वह सड़क किनारे एक दुकान के सामने बने शेड में जाकर बैठ गया। कुछ देर तक वह वहीं बैठा रहा। इसी दौरान अचानक बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई। देर शाम तक की पहचान राम कुशवाहा के रूप में हुई। उसके बारे में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed