{"_id":"67d72717ddabceff7d07be2a","slug":"a-young-man-going-to-get-his-bike-repaired-was-attacked-and-injured-deoria-news-c-208-1-deo1004-149400-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक बनवाने जा रहे युवक पर किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक बनवाने जा रहे युवक पर किया हमला, घायल
Mon, 17 Mar 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के नौतन टोला दलान के पास रविवार की शाम एक युवक पर सात युवकों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन लेकर पहुंचे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है उसके बाद युवक ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के सरौरा निवासी झुन्ना प्रसाद पुत्र गणेश प्रसाद रविवार की शाम अपनी मोटरसाइकिल बनवाने के लिए लंगड़ा चौराहा पर जा रहे थे। अभी दलान गांव के सामने ही पहुंचे थे कि गांव के दो युवक और पांच अज्ञात युवकों ने मिलकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
इसमें झून्ना प्रसाद के गर्दन और सीने पर गंभीर चोटें लगी हैं । चोट के कारण झून्ना प्रसाद भूमि पर गिर गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख हमला करने वाले युवक वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। घायल झुन्ना को परिजन लेकर थाने पहुंचे और तहरीर देने के बाद घायल झुन्ना को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि घायल युवक की तहरीर मिली है, मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है।