फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man died and two were injured in an accident.

Deoria News: हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Sun, 05 Oct 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A young man died and two were injured in an accident.
सलेमपुर। महदहा चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होने के चलते शुक्रवार की रात एक युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सोनबरस गांव निवासी सोनू (19) को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भलुअनी क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी सोनू (19) शुक्रवार को सलेमपुर मूर्ति विसर्जन देखने दो दोस्तों के साथ गए थे। विसर्जन देखने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर महदहा चौराहे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके दोस्त रितेश यादव व सत्येंद्र भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed