फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man climbed a mobile tower and came down after two and a half hours.

Deoria News: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे बाद उतरा

Sun, 13 Sep 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed a mobile tower and came down after two and a half hours.
लार। थाना क्षेत्र के पटनेजी गांव के बाहर स्थित मोबाइल टावर पर शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे एक युवक चढ़ गया। शोर मचाते हुए हंगामा करने लगा।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस अंधेरा होने की वजह से टार्च के जरिये उतरने का इशारा करती रही मगर वह उतरने का तैयार नहीं था।
रात करीब 10 बजे पुलिस उसे टावर से उतरवा पाई। बताया जा रहा है कि नशे में विवाद के बाद युवक ने पहले खरवनिया में छोटी गंडक नदी में कूदने की कोशिश की थी, पर लोगों ने वहां बचा लिया था।
विज्ञापन

एक दिन पहले भी इसी टावर पर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी भी चढ़ गई थी। पुलिस के समझाने पर चार घंटे बाद उतरी थी। परिजन के मुताबिक, मटियारा जगदीश निवासी मनीष गोंड घर पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को करीबज पांच बजे खरवनिया पुल की तरफ गया था। नशे की हालत में वहां किसी से उसका विवाद हो गया। लौट कर गांव के चौराहे पर आया। कुछ देर बाद टावर पर चढ़कर शोर मचाने लगा। अंधेरे में टावर के ऊपर से आई आवाज सुन सड़क पर टहल रहे युवक सकते में आ गए।
इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। लोगों को आता देख युवक कूदने की धमकी देते हुए शोर मचाने लगा। यह देख किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नीचे खड़े शोर मचा रहे लोगों को खदेड़ दिया।

इसके बाद मौजूद माता पिता से उसके नाराजगी का कारण पूछा।इस पर बताया कि वह शराब का आदी है। रोज शराब पीकर घर आता है। इसके बाद पुलिस लाउडस्पीकर की मदद से आवाज देकर उसे नीचे उतारने की कोशिश में जुटी रही। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि युवक को उतारने के लिए कोशिश की जा रही है। टावर पर क्यों चढ़ा उससे बात चीत के बाद ही पता चल सकेगा। टावर से युवक के उतरने के बाद पुलिस उसे साथ थाने लेकर चली गई। इस दाैरान भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed