फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a woman body found near drain

Deoria News: छह माह पहले हुई थी महिला की शादी, नाला के किनारे मिला शव

Tue, 06 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
a woman body found near drain
गौरी बाजार बर्द गोनियां गांव में महिला के शव की जांच करने पहुंची पुलिस एवं ग्रामीण ।संवाद - फोटो : DEORIA
छह माह पहले हुई थी महिला की शादी, नाला के किनारे मिला शव
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया गांव में मिला, हत्या की जताई जा रही आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया गांव में एक विवाहिता का शव सोमवार की सुबह नकटा नाले के किनारे मिला। ग्रामीणों ने महिला की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
महिला की पहचान थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी अर्चना देवी उर्फ रानी (21) पत्नी दुर्गेश चौहान के रूप में हुई है। सोमवार की सुबह नकटा नाले के किनारे टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने नाले के किनारे महिला का शव देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। महिला पीले रंग की समीज, नीला सलवार तथा लाल रंग का शाल पहनी थी। काफी देर तक महिला की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बाद में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे महिला के परिजनों ने उसकी पहचान 21 वर्षीय अर्चना उर्फ रानी के रूप में की। परिजनों के अनुसार उसकी शादी छह माह पूर्व गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बांकी गांव में दुर्गेश चौहान से हुई थी। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि महिला कब, कैसे घर से करीब चार किलोमीटर दूर नकटा नाले के किनारे पहुंच गई। यह रहस्य बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि महिला की पहचान कर ली गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर पति और ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज
गौरी बाजार। क्षेत्र के बांकी गांव के साहू टोला निवासी नवविवाहिता अर्चना की मौत के मामले में सोमवार को देर शाम पुलिस ने उसके भाई रतन चौहान निवासी अमरपुर थाना बघौचघाट की तहरीर पर मृतका के पति दुर्गेश चौहान, एवं ससुर जय श्री चौहान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि अर्चना की शादी 12 मई 2022 को गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बांकी गांव के साहू टोला में दुर्गेश चौहान से हुई थी। शादी के बाद ससुराल आई अर्चना से उसके ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। इन्कार करने पर आएदिन उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे । मृतका के मायके वालों के समझाने-बुझाने के बावजूद भी कोई असर नहीं पड़ा। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर उसके पति एवं ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed