फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a tree fell down on intercity express

इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन पर गिरा पेड़, अफरा-तफरी

Fri, 08 Feb 2019 10:37 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 08 Feb 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
a tree fell down on intercity express
इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन पर गिरा पेड़। - फोटो : amar ujala
भाटपाररानी। आंधी-पानी और ओलावृष्टि के दौरान शुक्रवार की सुबह विशुनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास छपरा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के डीजल इंजन पर शीशम का पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। संयोग था कि ट्रेन धीमी रफ्तार में थी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। घटना से छपरा-भटनी रूट पर पौने दो घंटे तक परिचालन ठप रहा। इंजन और ट्रैक से पेड़ हटाने के बाद परिचालन सामान्य किया गया। 
विज्ञापन

छपरा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह 8:16 बजे भाटपाररानी से भटनी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। अभी वह 113 नंबर विशुनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी, तभी अचानक तेज आंधी-बारिश में ट्रैक के किनारे लगा शीशम का पेड़ टूटकर इंजन और विद्युत तार पर गिर गया। ट्रेन की रफ्तार कम होने के चलते चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। पेड़ गिरने से हुई आवाज और ट्रेन रुकने से अनहोनी की आशंका में यात्री सहम गए। ट्रेन से नीचे उतरकर इधर-उधर भागने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उधर, चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर रेल कर्मचारी व रेल विद्युत टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से इंजन और ट्रैक पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया गया। तार को दुरुस्त कर फिर से परिचालन बहाल किया गया। करीब 9:57 मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस बाबत स्टेशन मास्टर भाटपाररानी राकेश विशाल का कहना था कि पेड़ गिरने से अपलाइन पर परिचालन प्रभावित हुआ था। पेड़ हटाकर रेल संचालन को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed