{"_id":"65f0bebeaca3c0547f0420e1","slug":"a-teacher-shot-injured-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-121250-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरात में गए शिक्षक को पिपरपाती नहर पर मारी गोली, मेडिकल कॉलेज से रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरात में गए शिक्षक को पिपरपाती नहर पर मारी गोली, मेडिकल कॉलेज से रेफर
Wed, 13 Mar 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
बनकटा के पांडेय भठवा गांव से कतरारी रोड स्थित मैरिज हॉल में आई बरात में आए थे शामिल होने
देर रात पिपरपाती बंधे के समीप मारी गई गोली, सीओ व कोतवाल ने पहुंचवाया मेडिकल कॉलेज
घायल ने पुलिस को दिए गए बयान में बहनोई पर गोली मरवाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी/सोहनपुर । बनकटा थाना क्षेत्र के पांडेय भठवा गांव से गई बरात में शामिल होने गए एक शिक्षक को सोमवार की देर रात बदमाशों ने पैर में गोली मार दी। इसकी सूचना जैसे ही कोतवाली पुलिस को हुई सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल ने पूछताछ में अपने बहनोई को आरोपित किया है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस शिक्षक के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
बनकटा थाना क्षेत्र के पांडेय भठवा गांव निवासी अवधेश पांडेय के पुत्र मनीष पांडेय की बरात सोमवार की रात देवरिया-कतरारी रोड स्थित एक मैरिज हॉल में गई थी। गांव से बरात में शामिल होने के लिए अपनी बाइक से देवनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय चंद्रबली यादव भी गए थे। रात में पिपरपाती नहर बंधे के समीप वह लहूलुहान हालत में मिले। उनके पैर में गोली लगी थी। सूचना के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे सीओ संजय रेड्डी और कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने घायल देवनाथ को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। इसके बाद घटनास्थल की जांच की और बरात में आए लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। कोई घटना के संबंध में कुछ नहीं बता सका।
इसके बाद कोतवाल ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल देवनाथ से पूछताछ की। देवनाथ ने अपने बहनोई पर गोली मरवाने का आरोप लगाया। इसके बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लार थाना क्षेत्र के सहजौर के एक महाविद्यालय में देवनाथ शिक्षक हैं।
विज्ञापन
तीन बाइक सवार बदमाशों ने जबरन बाइक पर बैठाकर दिया घटना को अंजाम
कतरारी मैरिज हाॅल में शादी समारोह में शामिल होने आए देवनाथ यादव रात में ही गांव के लिए निकले। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद पिपरपाती नहर पर उतारकर गोली मार दी। संयोग था कि गोली दाहिने पैर में लगी। इसके बाद बदमाश बाइक से सवार होकर भाग निकले।
बहन को छोड़ने को लेकर बहनोई संग देवनाथ का न्यायालय में चल रहा है मामला
देवनाथ यादव लार के सहजौर के एक महाविद्यालय में शिक्षक का कार्य करते हैं। उनकी बहन बसंती देवी की शादी वर्ष 2000 में खुखुंदू के खजुरी करौता निवासी शंभू नाथ यादव से हुई थी। इनसे एक 13 साल की लड़की है। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद होने के कारण बसंती देवी 10 साल से अपने मायके पांडेय भठवा में रह रही हैंं। देवनाथ की बहन-बहनोई का विवाद देवरिया न्यायालय में चल रहा है। सोमवार को उसमें तारीख भी थी। वह तारीख देखकर शादी में शामिल होने के लिए गए थे। देवनाथ के चार भाई हैं। देवनाथ ही बहन के मामले में पैरवी करते हैं।
कोट
शिक्षक को गोली लगने की सूचना पर मैं खुद व कोतवाल पुलिस बल के पहुंचे थे। शिक्षक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल शिक्षक ने अपने बयान में बहनोई पर गोली मरवाने का आरोप लगाया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-संजय रेड्डी, सीओ सिटी