फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a sweeper terminated

Deoria News: जन्मतिथि में हेराफेरी कर नौकरी पाने वाली महिला सफाई कर्मी की सेवा समाप्त

Sun, 08 Jan 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
a sweeper terminated
जन्मतिथि में हेराफेरी कर नौकरी पाने वाली महिला सफाई कर्मी की सेवा समाप्त
विज्ञापन

जनता दर्शन के दौरान एक व्यक्ति की शिकायत ने जिलाधिकारी से की थी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी से जनता दर्शन के दौरान एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत महराजपुर की सफाई कर्मी ने कूटरचना कर प्रमाणपत्र बनवा लिया है। शैक्षिक प्रमाणपत्रों में हेराफेरी कर सही आयु नहीं दर्शाई गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच बैठा दी। जांच के दौरान पाया गया कि महिला सफाई कर्मी की आयु में तथ्यों को छिपाया गया है। इस पर डीएम ने सफाई कर्मी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव निवासी मुन्ना यादव ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत की थी कि महराजपुर की सफाई कर्मी कांति देवी ने फर्जी एवं कूटरचना कर शैक्षिक प्रमाणपत्र के जरिए नौकरी पा ली है। डीएम ने इस पर सफाई कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा। उसने अपनी जन्मतिथि 1957 के बजाए 1973 दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इस पर जांच कराई गई तो पता चला कि जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटुलही देवरिया के स्थानांतरण पंजिका में कांति देवी का नाम ही नहीं अंकित है। इसके बाद परिवार रजिस्टर की जांच कराई गई तो सच्चाई सामने आ गई। उसकी जन्मतिथि सकरापार बुजुर्ग गांव के परिवार रजिस्टर में 2 सितंबर 1957 है। कूटरचना कर 15 जून 1973 बना दिया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी ने महिला सफाई कर्मी की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed