{"_id":"5f4a8bc48ebc3e9ff92c3ed8","slug":"a-student-body-found-deoria-news-gkp3635491150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपरवार में सरयू नदी के किनारे मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपरवार में सरयू नदी के किनारे मिला छात्र का शव
विज्ञापन
बरहज के करजहां निवासी और मृतक धनंजय का फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपरवार में सरयू नदी के किनारे मिला छात्र का शव
परिजनों ने कपड़े से की पहचान, 19 अगस्त को पुलिस ने पिता की तहरीर पर दर्ज किया था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
कपरवार। क्षेत्र के नौका टोला के निकट सरयू नदी के किनारे एक छात्र का शव उतराता मिला। उसकी पहचान करजहां निवासी धनंजय यादव (16) पुत्र शेषनाथ के रूप में हुई। पुलिस 19 अगस्त को धनंजय के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर चुप बैठ गई थी।
ग्राम पंचायत कपरवार के नौका टोला के निकट नदी के किनारे पानी में शनिवार की सुबह चरवाहों ने एक शव उतराया देखा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ दिनेश सिंह यादव, इंस्पेक्टर अनिल पांडेय, चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को किनारे निकलवाया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसे शरीर पर जींस पैंट थी। पानी में अधिक दिन रहने के कारण शव गल गया था। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह शव की शिनाख्त हो सकी। मृतक की मां रीता देवी और छोटा भाई मृत्युंजय ने शव की पहचान की। बेटे का शव देखकर मां दहाड़ें मारने लगी। वह रह-रह कर बेहोश हो जा रही थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मोबाइल पर पबजी गेम का शौकीन था धनंजय
कपरवार। करजहां गांव निवासी शेषनाथ यादव की दो संतानों में धनंजय सबसे बड़ा पुत्र था। नदी घाट पर शव को देखने आए कुछ लोगों का कहना था कि वह मोबाइल पर पबजी गेम आदि का शौकीन था। लोग यह भी बता रहे हैं कि 17 अगस्त की शाम उसकी परिवार के लोगों किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद वह घर से लापता हो गया था। धनंजय की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। कोई इसे आत्महत्या तो कोई कुछ और ही बयां कर रहा था। परिजनों का कहना है कि 17 अगस्त को शेषनाथ वापस घर आकर हैंडपंप पर हाथ-पैर धुल रहा था। इसी बीच पिता-पुत्र में बहस हुई थी।