{"_id":"678f908f0c9aba23a002142c","slug":"a-school-bus-caught-fire-in-deoria-all-boys-and-girls-safe-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलते-चलते बनी बर्निंग बस: देवरिया में स्कूली वैन में लगी आग, 20 छात्र-छात्राओं की बचाई जान- बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते-चलते बनी बर्निंग बस: देवरिया में स्कूली वैन में लगी आग, 20 छात्र-छात्राओं की बचाई जान- बड़ा हादसा टला
Tue, 21 Jan 2025 05:52 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 21 Jan 2025 05:52 PM IST
सार
देवरिया सदर से सटे महुआनी चौराहा पर स्थित विक्रम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दोपहर बाद छुट्टी हुई। स्कूल से करीब बीस छात्र-छात्राओं को लेकर एक स्कूली वैन कुशहरी गांव के लिए निकला। अभी वैन विशुनपुर कला चौराहा से कुशहरी के लिए जा रहा था, तभी वैन की इंजन में अचानक आग लग गई। अभी चालक कुछ समझ पाता तब तक वैन के अंदर धुंआ फैल गया।
विज्ञापन
जलकर खाक बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कुशहरी गांव के पास मंगलवार को चलती स्कूली बच्चों से भरी वैन में आग लग गई, जिससे वैन के अंदर धुंआ फैल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर रास्ते से गुजर रहे युवाओं ने किसी तरह 20 बच्चों को वैन से बाहर निकाल उनकी जान बचा ली। जबकि विद्यार्थियों के बैग, पुस्तक व अन्य समान आग में वाहन के साथ जल गए।
विज्ञापन
जानकारी पर गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नाराज लोगों को किसी तरह शांत कराकर वैन चालक को हिरासत में ले लिया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
देवरिया सदर से सटे महुआनी चौराहा पर स्थित विक्रम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दोपहर बाद छुट्टी हुई। स्कूल से करीब बीस छात्र-छात्राओं को लेकर एक स्कूली वैन कुशहरी गांव के लिए निकला। अभी वैन विशुनपुर कला चौराहा से कुशहरी के लिए जा रहा था, तभी वैन की इंजन में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
अभी चालक कुछ समझ पाता तब तक वैन के अंदर धुंआ फैल गया। यह देख वाहन में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। स्कूली वैन से आग की लपटें देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे युवाओं ने वैन से बच्चों की रोने व शोर मचाने की आवाज सुनकर रुक गए।
उन्होंने साहस का परिचय देते हुए एक-एक बच्चों को खिड़की के रास्ते बाहर निकाल उनकी जान बचा ली। कुछ देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनपर कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का गुस्सा देख वाहन चालक पास के एक घर में छुप गया।
इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत कराया, साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद लोगों ने बताया कि जर्जर पुरानी वाहन से स्कूल प्रशासन बच्चों को लेकर आता-जाता था। इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन उन्होंने लापरवाही किया।
लोगों ने बताया कि प्रशासन भी प्राइवेट स्कूलों पर मेहरबान है। उनके वाहन व अन्य साधन कभी चेक नहीं किए जाते हैं। एसओ कंचन राय ने बताया कि चलती स्कूली वैन में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह बताई गई है। चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।