फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A rowdy attacked a youth with a knife

Deoria News: मनबढ़ ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला

Mon, 02 Jun 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A rowdy attacked a youth with a knife
पुरानी रंजिश मेंं दोनों के बीच कहासुनी के बाद होने लगी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मझौली पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुरानी रंजिश में मनबढ़ ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के हमले से युवक लहुलूहान हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
नगर पंचायत मझौली राज के वार्ड 13 निवासी किताबुद्दीन ने बताया कि बेटा मोहर्रम (24) सुबह घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच मोहल्ले का मनबढ़ अरबाज बेटे के पास पहुंचा और पूर्व में हुए विवाद को लेकर बहस करने लगा। उनका कहना है एक सप्ताह पहले मनबढ़ ने मोहर्रम के छोटे भाई गुलफान (20) की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी थी। उसके बाद घर पर चढ़कर आरोपी ने मोहर्रम और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत किताबुद्दीन ने मझौली राज पुलिस चौकी पर की थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमला करने के बाद आरोपी भाग गया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली है, मगर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


..
दहशत फैलाना चाहता है मनबढ़
नदावर घाट पर मझौली राज नगर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा का विजर्सन 17 अक्तूबर 24 की देर रात तक चल रहा था। मझौली की तरफ से कस्बे की कतार में प्रतिमाएं घाट पर आ रही थी। जुलूस मझौली चौक पर पहुंचा था। इसी बीच मनबढ़ भी पहुंच गया था और डांस कर रहे राजन पटेल (20) पुत्र अवध कुमार पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने गए राजन के दोस्त जितेश कुमार (17) पुत्र शिव शर्मा सिंह को भी चोट आई थी। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर प्रतिमाएं खड़ी कर दी थीं। एसपी के निर्देश पर आरोपी युवक अरबाज पर हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से बाहर आने के बाद मनबढ़ दोबारा चाकूबाजी की घटना कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed