{"_id":"6316425eae451b2f8206bd5c","slug":"a-man-drowned-in-pond-salempur-news-gkp4495019157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से एक अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में डूबने से एक अधेड़ की मौत
विज्ञापन
पोखरे में डूबने से एक अधेड़ की मौत
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौती लाला गांव में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। वहीं, मौत की सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौती लाला गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद (55) पुत्र गोविंद दोपहर में शौच के लिए गए थे। शौच के बाद वह पोखरे में पैर धोने गए तो फिसल गए और पोखरे में चले गए। पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पोखरे से निकलवा कर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद परिवार में मातम पसर गया। कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि पोखरे में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।