फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a labour died in miserable conditions

Deoria News: शटरिंग मजदूर की संदिग्धावस्था में मौत

Wed, 13 Mar 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
a labour died in miserable conditions
- रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गोविंदपुर गांव में रहता था ससुराल में
विज्ञापन

- ससुरालियों ने चार दिन से थे बीमार, पेट दर्द होने पर कराया गया था मेडिकल कॉलेज में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मजदूरों की टोली के साथ शटरिंग का कार्य करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी ससुराल में मौत हो गई। ससुरालवालों के मुताबिक, बीते चार दिन से वह बीमार चल रहा था। सोमवार की देर शाम असहनीय पेट दर्द होने पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।

कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के फरुआडीह गांव निवासी सूरज पटेल (30) पुत्र गोरख पटेल अपनी ससुराल रामपुर कारखाना के गोविंदपुर में रहता था। वह इन दिनों गोरखपुर में शटरिंग का कार्य करता था। ससुराल वालों ने बताया कि बीते चार दिन से सूरज की तबीयत खराब चल रही थी। अचानक सोमवार को तेज पेट दर्द होने पर उसे इलाज के लिए ससुरालियों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पति की मौत के बाद उसकी पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed