{"_id":"62409e6bcb76dd05df68dff1","slug":"a-labour-dead-body-found-deoria-news-gkp431290636","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता मजदूर का शव सड़क किनारे मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लापता मजदूर का शव सड़क किनारे मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से लापता मजदूर का शव सड़क किनारे मिला, हत्या की आशंका
पुलिस मान रही वाहन की चपेट में आने से हुई है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कपरवार, देवरिया। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर का शव रविवार सुबह तरकुलवा क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास सड़क किनारे मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों के अनुसार वह दो दिन से लापता थे। मृतक के पॉकेट से एक महिला और एक युवक का फोटो भी पुलिस को मिला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बरहज क्षेत्र के कपरवार गांव निवासी मजदूर सुभाष प्रसाद (50) रामपुर कारखाना क्षेत्र के कोटवा गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। सुबह उनका शव मिश्रौली गांव के पास सड़क किनारे ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। काफी संख्या में जुटे लोगों ने पहचान कर परिजनों को इसकी सूचना दी। पत्नी लीलावती देवी ने पुलिस को बताया कि पति दो दिन से लापता थे। दूसरी तरफ कपरवार गांव स्थित सुभाष के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि सुभाष के घर किसी के न होने पर ताला लगा हुआ था। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पति और पत्नी लीलावती ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। जबकि उनका इकलौता पुत्र गोलू मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी का आरोप है कि उसके पति की हत्या की गई है। तरकुलवा एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया वाहन की चपेट में आने से गंभीर चोट लगने से मौत होने की आशंका लग रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।