{"_id":"69d2b5c8b2f5c795dd0fea47","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-in-the-city-devotees-gathered-in-large-numbers-deoria-news-c-208-1-deo1009-178703-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु
Mon, 06 Apr 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बजरंग दल ने हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार की देर शाम शहर में शोभायात्रा निकाली। नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा सुभाष चौक पहुंची, यहां पर आरती के साथ यात्रा पूरी हुई।
शोभायात्रा का शुभारंभ टाउन हॉल परिसर से हुआ। यहां से यात्रा सुभाष चौक, कोऑपरेटिव चौराहा, तहसील रोड, स्टेशन रोड, तिलक रोड, गोरखपुर रोड होते हुए वापस सुभाष चौक पर पहुंची। यहां सभी ने हनुमानजी और भगवान राम की भव्य छवि की आरती उतारी। भ्रमण के दौरान नगर वासियों को शुभकामना एवं बधाइयां दी गईं। शोभायात्रा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे। इस दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा की गई। समापन के दौरान सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और हनुमानजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री दीपेश ने कहा कि हनुमानजी बल, बुद्धि, विद्या और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। यह पर्व बजरंग बली की अष्ट सिद्धियों (अणिमा, महिमा आदि) के माध्यम से संयम, सही सोच और अटूट विश्वास की सीख देता है। यह दिन अहंकार का त्याग कर राम-भक्ति और जन-सेवा के प्रति समर्पित होने का पावन अवसर है। इस अवसर पर विहिप के प्रांत अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया, प्रांत संयोजक दुर्गेश, प्रांत गौरक्षा प्रमुख तारकेश्वर शाही, जिला अध्यक्ष अनिल जायसवाल, जिला संयोजक सौरभ मणि त्रिपाठी, जिलामंत्री रामसिंह, जय शिव मिश्रा, मातृशक्ति सुमन तिवारी आदि मौजूद रहे।