{"_id":"65db87f6f1183e15d002c7a2","slug":"a-demsel-lost-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-120110-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में मां के पास सोई युवती रात में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में मां के पास सोई युवती रात में लापता
Mon, 26 Feb 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस जुटी तलाश में
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व देर रात में एक युवती घर से लापता हो गई है। परिजन आसपास गांवों समेत रिश्तेदारी में ढूंढते रहे, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। रविवार शाम को पिता ने थाने पहुंच पुलिस से बेटी की खोजबीन करने की गुहार लगाई है। पुलिस तलाश में जुटी गई है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 20 वर्षीय युवती इंटर की पढ़ाई पूरी कर चार सालों से घर पर रहकर सिलाई-कढ़ाई का काम कर रही थी। परिजनों के मुताबिक, पढ़ने से लेकर हर कामों में वह बहुत होनहार थी। सिलाई-कढ़ाई के बाद वह घर के कामों में भी हाथ बंटाती थी। रोज की तरह खाना खाने के बाद शुक्रवार रात को भी युवती घर में मां के पास जाकर सो गई।
परिजनों का कहना है कि रात 11 बजे जब नींद खुली तो देखा गया कि युवती बिस्तर पर नहीं है। फिर अगल-बगल खोजबीन की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह सभी रिश्तेदारियों में भी फोन कर जानकारियां ली गई। इसके अलावा आसपास के गांवों में भी जाकर ढूंढा गया। जब युवती का कहीं पता नहीं चला तो पिता ने रविवार शाम को थाने पहुंच तहरीर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। युवती की तलाश की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने अनभिज्ञता जताई।